1 जनवरी 2025 - 10:06
  बरेली, हिन्दू संगठन की माँग पर तोड़ा गया मस्जिद का हिस्सा

हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया था कि मस्जिद प्रशासन ने मस्जिद को तालाब की जमीन पर बनाया है और जिले के आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी।

देश भर में मस्जिदों और अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के विरुद्ध अघोषित मुहीम के बबीच एक बार फिर मस्जिद को विध्वंस का निशाना बनाया गया है। इस बार उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मस्जिद के खिलाफ विध्वंस की कार्रवाई की गयी।  कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई एक हिन्दू संगठन की शिकायत पर की गयी है। 

 हिमाचल प्रदेश के संजौली मस्जिद विवाद की से भड़की आग देश कई राज्यों में फैल चुकी है। देशभर में मस्जिदों, दरगाहों और अन्य मजहबी स्थलों के नीचे मंदिर को ढूंढने पर सुप्रीम कोर्ट के द्वारा अगली सुनवाई तक रोक लगाने के बाद यह नया मामला आया है। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया था कि मस्जिद प्रशासन ने मस्जिद को तालाब की जमीन पर बनाया है और जिले के आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी। इसके बाद प्रशासन के आदेश पर मस्जिद कमेटी ने पुलिस की मौजूदगी में मस्जिद के कुछ हिस्से को गिरा दिया।